निष्ठा और ईमानदारी की पहचान
हमारे पी.आर.डी. के वीर जवान..
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सुरक्षा तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सुरक्षा बलों के जवानों के कल्याण और सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रांतीय रक्षक दल के जवान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
इसी क्रम में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ₹23 करोड़ की लागत से लखनऊ स्थित ग्राम-परवर पश्चिम, सरोजनी नगर में बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही जवानों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ भी किया जाएगा।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य पी.आर.डी. के जवानों को बेहतर आवासीय सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके मनोबल को और मजबूत करना है। सरकार के इन प्रयासों से जवानों के कल्याण के साथ-साथ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
📌 कार्यक्रम विवरण
🗓️ दिनांक: 18 अगस्त, 2026
🕙 समय: पूर्वाह्न 10:30 बजे
📍 स्थान: योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल, गोरखपुर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड