शुरू न्यूज़
झारखंड के धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना जोड़ापीटल के पास नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 3:30 बजे हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में तैनात आरक्षी राम लखन यादव एक पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए आए थे। टीम वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद वापस हजारीबाग लौट रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से उनकी गाड़ी पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे बैठे आरक्षी राम लखन यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे में आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी ग्रीन पासवान, एक निजी चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, मृतक आरक्षी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड