शुरू न्यूज़
एनडीए द्वारा हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बुलाए गए जमशेदपुर बंद का आज शहर और आसपास के इलाकों में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही जमशेदपुर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। बिष्टुपुर, साकची, जुगसलाई, बर्मामाइंस और मानगो सहित कई क्षेत्रों में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं; यहाँ तक कि चाय और नाश्ते की छोटी दुकानों ने भी अपने शटर नहीं खोले।
बंद के चलते सुबह के समय कुछ ऑटो रिक्शा सड़कों पर ज़रूर दिखे, लेकिन करीब 9 बजे के बाद उनका परिचालन भी बंद हो गया, जिससे निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन लगभग पूरी तरह ठप रहा। बाजार और पेट्रोल पंप भी बंद रहे, और इस स्थिति को देखते हुए पूरा जिला हाई अलर्ट पर रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड