फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ किया संघर्ष : गीता भारती
फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ किया संघर्ष : गीता भारती
जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, जरूरतमंदों में वितरित किए वस्त्र
बस्ती। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता भारती के संयोजन में मंगलवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कुदरहा विकासखंड अंतर्गत बरतनिया छोटी पुरवा में पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक सरोकारों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों को याद किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण भी किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि फूलन देवी ने सामाजिक अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए विपरीत परिस्थितियों में अपनी पहचान बनाई और बाद में लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से संसद तक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भूमिका फूलन देवी को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने में महत्वपूर्ण रही।
उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जब तक निषाद, पिछड़े, गरीब और उत्पीड़ित समाज को सामाजिक न्याय और सम्मान नहीं मिलता, तब तक फूलन देवी के संघर्ष और विचारों की प्रासंगिकता बनी रहेगी।
गीता भारती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की समस्याओं को समझें तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करें।
कार्यक्रम के अंत में गीता भारती ने जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरित किए। वस्त्र प्राप्त कर लोगों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मो. स्वालेह, राजेन्द्र चौधरी, देवनाथ यादव, विवेक यादव विक्की, मान सिंह, गंगा यादव, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, सावित्री सिंह, सुशीला देवी, राधा देवी, पिंकी सिंह, अवधेश निषाद, अजय निषाद, रामकेश निषाद, सीताराम निषाद, नागेन्द्र निषाद, महेन्द्र, रमेश और धर्मराज निषाद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड