सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
डाडीडीहा से मंदिर तक कड़े सुरक्षा इंतजाम, वाहनों का डायवर्जन
सावन के सोमवार को बस्ती जिले के प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही भक्तों की कतारें मंदिर परिसर तक पहुंचीं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए।
डाडीडीहा चौराहे से बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर तक पुलिस बल तैनात किया गया। मंदिर से कुछ दूरी पहले ही वाहनों को डायवर्जन कर दिया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
पुलिस अधिकारियों ने पूरे मार्ग पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। मंदिर परिसर में भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
शिवभक्तों ने विधि-विधान से बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड