शुरू न्यूज़
लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय रोड स्थित कस्तूरबा स्कूल के पास वज्रपात की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान धर्मपुर निवासी पीयूष कुमार (पिता दीपक प्रसाद) और चंदनडीह निवासी पवन साहू (पिता उमेश प्रसाद गुप्ता, मूल निवासी रांची रामगढ़ ब्यांग) के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि पीयूष कुमार और पवन साहू मोटरसाइकिल से नवोदय रोड की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ के पेड़ के पास खड़े हो गए, लेकिन इसी दौरान आसमानी बिजली कड़की और सीधे पेड़ पर गिरी। इस वज्रपात के कारण मृतक का मोबाइल भी ब्लास्ट होकर पूरी तरह टूट गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर लातेहार के प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लातेहार सदर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड