₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

सहजनवा में आंगनबाड़ी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, पुष्पा शुक्ला दोबारा अध्यक्ष बनीं

सर्वेश कुमार शुक्ला

गोरखपुर के सहजनवा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शुक्ला की अध्यक्षता और ब्लॉक मंत्री श्रीमती कंचनपति त्रिपाठी के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि मौर्य, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती संगीता आर्या, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरन यादव, जिला संगठन मंत्री श्रीमती सुमन गुप्ता और श्रीमती नीलम सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन आज भी उनकी कई मांगें लंबित हैं। उन्होंने उचित मानदेय, सम्मान और अन्य जायज अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठन द्वारा मजबूती से संघर्ष करने का भरोसा दिलाया और आगामी आंदोलनों के लिए सभी सदस्यों को एकजुट रहने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सहजनवा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें श्रीमती पुष्पा शुक्ला को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीमती कंचनपति त्रिपाठी को ब्लॉक मंत्री चुना गया। इसके अलावा श्रीमती रितु यादव, श्रीमती रंजू पांडे, श्रीमती मधु सिंह और श्रीमती पूनम सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संयुक्त मंत्री के रूप में श्रीमती निर्मला, श्रीमती साईबी, श्रीमती सरोज, श्रीमती इंग्लेश देवी, श्रीमती कांति देवी एवं श्रीमती शीला को जिम्मेदारी दी गई।

संगठन मंत्री पद पर श्रीमती मीना देवी, श्रीमती गुड्डी देवी, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती संगीता प्रजापति, श्रीमती रीता देवी एवं श्रीमती श्रीजावती यादव को मनोनीत किया गया, जबकि श्रीमती रंजना देवी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूत कर समस्याओं के समाधान की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने और भविष्य के आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी