शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में एक अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान को चरितार्थ करते हुए, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि ने जनता की समस्या पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उमरिया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लोक निर्माण विभाग की सड़क पर बने एक बड़े और खतरनाक गड्ढे को देर रात भरवाया। यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए लगातार परेशानी का सबब बना हुआ था, जिससे उमरिया चौराहे से बीडहर जाने वाले इस अत्यंत व्यस्त मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
समस्या की जानकारी मिलते ही नील मणि स्वयं देर रात मौके पर पहुंचे और आवश्यक व्यवस्थाएं कराकर गड्ढे को तत्काल भरवाया। उनकी इस त्वरित पहल से अब लोगों का आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। जनता ने जनहित के मुद्दों पर नील मणि की इस सक्रियता और त्वरित कार्यवाई की सराहना की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड