मंडावा में लोकतंत्र की हत्या,जनादेश को दबाने की कोशिश-रीटा चौधरी
मंडावा। विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी के अनुसार मंडावा के एक होटल में ठहरे कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों को पुलिस के माध्यम से जबरन उठाने का प्रयास किया गया। भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने पुलिस पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया और पार्षदों को होटल से ले जाने का प्रयास किया गया। उस समय में स्वयं मौके पर मौजूद रही, जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। रीटा चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार जिस तरह सत्ता के दबाव और पुलिस की तानाशाही के जरिए जनता के जनादेश को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। नगर निगम में ऐसी तानाशाही के मामले सुनने को मिलते रहे हैं, लेकिन अब भाजपा की बौखलाहट नगर पालिका तक पहुंच गई है। लेकिन मंडावा का कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। रीटा चौधरी ने कहा मंडावा में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है। पुलिस की तानाशाही हो या सत्ता का दबाव, हम न डरेंगे, न झुकेंगे और न ही जनता के जनादेश से समझौता करेंगे। मंडावा की जनता ने अपना जनादेश दिया है और उस जनादेश का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद पूरी मजबूती के साथ अपने अधिकार और लोकतांत्रिक जनादेश की रक्षा करेंगे। मंडावा में निश्चित रूप से कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। भाजपा सरकार और पुलिस की इस तानाशाही का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड