शुरू न्यूज़
झुंझुनू के बगड़ कस्बे के वार्ड 5 और 7 में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी डर का माहौल है। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर सीधे फ्रिज खोल देते हैं और उसमें रखा दूध, दही, फल व सब्जियां चट कर जाते हैं। यदि फ्रिज नहीं खुलता, तो बंदर उसे नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। घरों के बाहर खड़े वाहनों पर लगातार कूदने से गाड़ियां भी टूट-फूट रही हैं। इस खौफ के कारण कई परिवारों ने अपने घरों की सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां तक लगवा ली हैं, और खासकर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों में दहशत बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार मौखिक और लिखित रूप में नगर पालिका को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड