शुरू न्यूज़
*लखनऊ: फर्जी ‘PRESS’ लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान*
*लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर ‘PRESS’ स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर ‘PRESS’ लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है।
हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो।
इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे ‘PRESS’ के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड