मुनाफे की दौड़ में यात्रियों की जान दांव पर! सवारियों से खचाखच भरी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल
मुनाफे की दौड़ में यात्रियों की जान दांव पर! सवारियों से खचाखच भरी बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह गांव में पेट्रोल पंप के पास सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब बंजारी कला गांव से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
वहीं, यात्रियों ने बस चालक पर शराब के नशे में बस चलाने और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चालक बस को लहरा रहा था, जिसके बाद रतेह गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक रामविलास के मौके से फरार होने की भी बात सामने आ रही है। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक मौक
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड