शुरू न्यूज़
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जीआरपी के एक दीवान जी का महिला यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देश-दुनिया से आस्था, शांति और संस्कारों की उम्मीद में आने वाले यात्रियों के बीच तैनात दीवान जी वीडियो में महिला यात्री से बेहद ‘सुमधुर’ और ‘सभ्य’ भाषा में बात करते नजर आ रहे हैं। वर्दी के रौब में भाषा की मर्यादा तोड़ते इस मामले को लेकर जीआरपी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर तंज कसे जा रहे हैं।
वायरल वीडियो में दीवान जी के सीने पर नेमप्लेट का कहीं अता-पता नहीं है। बिना नाम की पट्टी के वर्दी पहनकर घूमने की इस हुशियारी पर तंज कसते हुए कहा जा रहा है कि बड़े कारनामे करने के लिए पहचान छुपा कर रखना ही बुद्धिमानी मानी जाती है, ताकि शिकायत करने वाला भी नाम न बता सके। जिस वर्दी का काम जनता की सुरक्षा और मदद करना है, उसी का गुरूर सिर चढ़ते ही दीवान जी ने महिला यात्री से अभद्र व्यवहार कर यह साबित कर दिया कि सेवा की जगह ‘साहबी’ का कीड़ा हावी हो चुका है।
जीआरपी विभाग और रेलवे प्रशासन प्लेटफॉर्म पर भले ही ‘अतिथि देवो भव:’ और यात्री सुविधाओं के बड़े-बड़े पोस्टर लगा ले, लेकिन बिना नेमप्लेट के तैनात ऐसे कर्मियों के रहते पूरे विभाग की फजीहत हो रही है। अब देखना यह है कि रेलवे और जीआरपी प्रशासन अपने इस ‘गुमनाम कलाकार’ पर क्या रुख अपनाता है और नेमप्लेट के साथ-साथ तमीज सिखाने की कोई कार्रवाई करता है या नहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड