गोहद के वार्ड-11 में चमत्कार! 70 फीट गहरा प्राचीन सूखा कुआं अचानक लबालब, देखने उमड़ी भीड़
भिंड। गोहद नगर के वार्ड नंबर 11 में मदनमोहन जी मंदिर के पास बड़ा बाजार गोहद में एक प्राचीन सीतलामाता मंदिर पर बने कुएं ने सभी को हैरान कर दिया है लगभग 70 से 80 फुट गहरा यह कुआं कई बरसों से पूरी तरह सूखा पड़ा था, लेकिन पिछले 8 से 10 दिनों में अचानक इसमें इतना पानी आ गया है कि आधे से अधिक कुआं भर गया है।कुएं में अचानक पानी आने की खबर फैलते ही क्षेत्र में इसे चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है कुएं को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, वार्ड पार्षद जरीना साबू खांन मौके पर पहुंचे और कुएं का निरीक्षण किया।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह कुआं नगर की धरोहर है, इसके संरक्षण के प्रयास किए जाएंगे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह सूखे कुएं में पानी का आ जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड