मऊ के हनुमान घाट स्थित पीपा पुल को हटाए जाने की सूचना पर मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि पीपा पुल के हटने से उनके आवागमन में भारी परेशानी खड़ी होगी, इसलिए जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक इस पुल को नहीं हटाया जाना चाहिए।
इस विरोध के चलते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
शाम के समय स्थिति सामान्य होने के बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा “ए.के. शर्मा जिंदाबाद” के नारे लगाए गए, जिसके बाद माहौल शांत हो गया। फिलहाल, प्रशासन की ओर से पीपा पुल को हटाने और आगे की व्यवस्था को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड