शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में गोरखपुर जनपद के चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) का स्थानांतरण कर दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोला के एसडीएम अमित कुमार जायसवाल का तबादला इटावा कर दिया गया है। इसके अलावा, एसडीएम प्रशांत वर्मा को बिजनौर, एसडीएम सिद्धार्थ पाठक को फिरोजाबाद और एसडीएम कुंवर सचिन सिंह को मऊ भेजा गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद गोरखपुर के प्रशासनिक महकमे में हलचल काफी तेज हो गई है। रिक्त हुए इन पदों पर जल्द ही नए अधिकारियों की तैनाती होने की संभावना जताई जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड