शुरू न्यूज़
गोरखपुर के बड़हलगंज में पटना चौराहे के समीप आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘वाशले लॉन्ड्री’ (Washle Laundry) का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन मदरिया शक्तिपीठ के महंत श्रीश दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर और फीता काटकर किया।
इस अवसर पर महंत श्रीश दास महाराज ने स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता उसकी ईमानदारी, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास पर टिकी होती है, और ऐसे प्रतिष्ठान रोजगार के नए अवसर भी पैदा करते हैं। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने जानकारी दी कि इस लॉन्ड्री में आधुनिक मशीनों के माध्यम से वाशिंग, ड्राई क्लीनिंग, स्टीम प्रेस और अन्य लॉन्ड्री सेवाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान नगर के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड