शुरू न्यूज़
राजस्थान के कोटा स्थित प्रेम नगर इलाके में एक घरेलू उपभोक्ता के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी क्षेत्रवासियों ने समाजसेवी हिम्मत सिंह को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपभोक्ता कार्तिक मेहरा के अनुसार, उनके दादाजी का निधन 2018 में हो गया था और उसके बाद लंबे समय तक बिजली विभाग की ओर से न तो कोई बिल भेजा गया और न ही कोई नोटिस दिया गया।
कार्तिक मेहरा ने बताया कि फरवरी 2025 में बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जब उन्होंने इस बारे में जानकारी ली, तो लगभग 9 लाख रुपये का बकाया सामने आया। इसके बाद, जब जून 2026 में उन्होंने दोबारा बिल निकलवाया, तो बकाया राशि बढ़कर 10 लाख रुपये से अधिक हो चुकी थी।
इस पूरे प्रकरण पर समाजसेवी हिम्मत सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि जब सामान्यतः दो महीने का बिल न भरने पर ही कनेक्शन काट दिया जाता है, तो फिर वर्षों तक बिजली विभाग की चुप्पी कैसे बनी रही। उन्होंने पूछा कि क्या बिजली कंपनी की गलती का खामियाजा एक आम और गरीब उपभोक्ता को भुगतना पड़ेगा। हिम्मत सिंह ने आगे कहा कि यह स्थिति इतनी गंभीर है कि इतनी बड़ी राशि को मकान बेचकर भी चुकाना संभव नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाए कि ऐसे मामलों में आम आदमी कहां जाए और कोटा के जनप्रतिनिधि इसका क्या समाधान निकालेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड