लखनऊ के KGMU डाक्टर लोगो का अदभुत करनामा जानकर हो जायेंगे हैरान,,
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभागीय डॉक्टरों की ओर से अक्सर इलाज के मामले में ऐसे कारनामे किए जाते हैं, जो चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल कायम करते हैं। ऐसा ही एक कारनामा KGMU के स्त्री रोग कैंसर विभाग के डॉक्टरों ने आधुनिक चिकित्सा तकनीक और अपनी विशेषज्ञता के बूते पर करके दिखाया है।
यहां डॉक्टरों की टीम ने एक 39 वर्षीय अविवाहित महिला के गर्भाशय से करीब 2 किलोग्राम वजन वाली कई विशालकाय फाइब्रॉइड बिना कोई बड़ा चीरा लगाए सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिए। आपको बताते चलें कि पेट पर बड़ा कट लगाने के बजाय डॉक्टरों ने अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक विधि का इस्तेमाल किया और महज तीन छोटे छेदों के जरिए इस बेहद चुनौतीपूर्ण सर्जरी को अंजाम देकर मरीज को असहनीय दर्द और परेशानी से पूरी तरह मुक्ति दिलाई
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड