रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

आगरा में पिता ने बेटी को यमुना नदी में फेंका, भीड़ ने पकड़ा

Shikha ji

ऐसे पिता को हैवान कहें या पिशाच अपने 11 वर्ष की बेटी के लिये बना हैवान हैरान करने वाली घटना
#आगरा में हुई यह दिल दहला देने वाली घटना बेहद खौफनाक और सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी।
14 अगस्त 2026 को आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। जन्मदिन के बहाने रची साजिश
पीड़ित महिला लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 जून 2024 को रिंकू से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। रिंकू बेटी के पैदा होने से खुश नहीं था और अक्सर झगड़ा करता था।बच्ची का पहला जन्मदिन 17 अगस्त को था।रिंकू ने पिछले दो-तीन दिनों से अचानक बच्ची के प्रति बहुत ज्यादा प्यार दिखाने का नाटक शुरू किया।शुक्रवार को उसने लक्ष्मी से कहा कि वे आगरा चलेंगे ताकि बेटी के पहले जन्मदिन के लिए नए कपड़े खरीद सकें।
रिंकू अपनी पत्नी और 11 महीने की बेटी को बाइक पर बैठाकर घर से निकला था। दोपहर करीब 3:15 बजे जैसे ही वे सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर पहुंचे, रिंकू ने अचानक बाइक रोक दी।उसने पत्नी से कहा कि वह बेटी के साथ यमुना पुल पर फोटो खिंचवाना चाहता है।उसने पहले पत्नी और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें लीं।इसके बाद उसने जैसे ही बच्ची को अपनी गोद में लिया, बिना कुछ सोचे-समझे उसे सीधे पुल से नीचे उफनती हुई यमुना नदी में फेंक दिया।
बेटी को नदी में फेंकने के बाद जब लक्ष्मी ने चीख-पुकार मचाई, तो रिंकू ने उसे चुप कराने के लिए नदी में धक्का देना शुरू कर दिया। वह लक्ष्मी को भी पुल से नीचे फेंककर मारना चाहता था। लेकिन लक्ष्मी ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लक्ष्मी का शोर सुनकर पुल से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लक्ष्मी को रिंकू के चंगुल से छुड़ाकर उसकी जान बचाई।जब लक्ष्मी ने रोते हुए लोगों को बताया कि इस व्यक्ति ने उसकी बेटी को नदी में फेंक दिया है, तो वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने आरोपी पिता रिंकू को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी रिंकू को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया । पुलिस ने गृहक्लेश और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी रिंकू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने माना कि पारिवारिक क्लेश और गुस्से में आकर उसने बच्ची को नदी में फेंका था।
आगरा पुलिस प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद ही पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमों को यमुना नदी में उतार दिया था।
मानसून के सीजन के कारण इस समय यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और पानी का बहाव बेहद तेज है। इस वजह से सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्टीमर और आधुनिक उपकरणों की मदद से आपदा प्रबंधन की टीमें अकबरा पुल से लेकर नदी के निचले इलाकों तक कई किलोमीटर के दायरे में मासूम बच्ची को तलाशने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी