शुरू न्यूज़
*गुरु पूर्णिमा पर जयगुरुदेव आश्रम नगवां में हुआ सत्संग का आयोजन*
*गुरु पूर्णिमा पर जयगुरुदेव आश्रम नगवां में हुआ सत्संग का आयोजन*
बुधवार को जयगुरुदेव संगत के नगवां आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर अनुयायियों द्वारा एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।
सतसंग में जयगुरुदेव संगत के आजमगढ़ के प्रवक्ता अपरवल ने कहा कि गुरु ही जीवन की राह दिखाते हैं और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर दिया गया है। आगे कहा कि मानव काया को सत्कर्मों में लगाना चाहिए। गुरु की बिना कृपा के मानव मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता है।
इसलिए मानव को गुरु की शरण में रहना चाहिए। सत्संग में भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत “गुरु गोविंद दोऊ खड़े” और “सतगुरु की महिमा” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
इस अवसर पर आश्रम समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।इसके पूर्व गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण करके सत्संग का शुभारम्भ किया गया।सत्संग सुनने के लिए सुबह से ही अनुयायियों का भीड़ लगाना शुरू हो गया था।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पिपरौली नरेन्द उर्फ नन्दु, सीमा देवी, सावित्री, सलोनी, रामनगीना, ओमकार, छोटेलाल, डा बृजमोहन, संजय यादव, सजीवन पांडेय, बुटनी देवी, रामविजय, अशोक यादव, सुरेश, रामदयाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड