मेजा,प्रयागराज ।मेजा क्षेत्र स्थित एम बी रिसोर्ट में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मेजा क्षेत्र के ग्राम सुकाठ निवासी अर्जुन मौर्या ने उप मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर उप मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचकर यह साबित किया है कि संगठन में समर्पण और मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए असीम संभावनाएं हैं।
अर्जुन मौर्या ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जमीन से जुड़े जननेता हैं और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
उधर, रिसोर्ट में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड