सरला नगर के शिव कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मैहर के सरला नगर स्थित शिव कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय युवाओं के उत्साह और जनभागीदारी से सजे इस धार्मिक उत्सव में पूर्व सरपंच राजेश तिवारी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्म में युवाओं ने दिखाया मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दम
महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्थानीय युवकों द्वारा आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। हवा में लटकती मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों ने हैरतअंगेज पिरामिड बनाए, जिसे देख दर्शक रोमांचित हो उठे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुदीप विश्वकर्मा, शिंचल विश्वकर्मा, गगन नामदेव, प्रमांशु सोनी, अंकित सोनी, अवतार रजक, कपिल पयासी, ज्ञानू जायसवाल, अनमोल भारती, अन्नू सिंह एवं रोहणी विश्वकर्मा सक्रिय रहे। युवाओं की इस टोली ने अपनी कड़ी मेहनत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड