सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर में जले 1 लाख 11 हजार दीप।
मैहर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर की ड्योढ़ी में 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की गई। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतना सांसद गणेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, सत्यभान पटेल साथ ही मैहर प्रसन की ओर से मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, अपर कलेक्टर रोशन राय, आसमा पटेल , एसडीएम दिव्या पटेल सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। मां शारदा मंदिर परिसर में हुए इस भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और रोशनी से सराबोर कर दिया।
मैहर से सुनील कुमार दाहिया की रिपोर्ट।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड