भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जिला कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दी जाएगी रूपरेखा।
मैहर – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी जिला मैहर द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान को लेकर भाजपा जिला मैहर द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारंभ मैहर जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने जी एवं विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी जी ने कार्यशाला कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यशाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कुलदीप तिवारी दीपू भैया,शशि मिश्रा, संतोष सोनी, विश्वनाथ तिवारी, फूल सिंह टेकाम, रविन्द्र सिंह मंजू सर।
अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा संगठन द्वारा अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।
जिला कार्यशाला में अभियान की कार्ययोजना, कार्यक्रमों के संचालन तथा संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। भाजपा जिला मैहर ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड