नानपारा में सोलर सॉल्यूशन का भव्य उद्घाटन, जीरो डाउन पेमेंट और सब्सिडी के साथ मिलेंगे सोलर पैनल
नानपारा में सोलर सॉल्यूशन का भव्य उद्घाटन, जीरो डाउन पेमेंट और सब्सिडी के साथ मिलेंगे सोलर पैनल
नानपारा, बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र के कस्बे में पुरानी ईदगाह के समीप रविवार को सोलर सॉल्यूशन प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान को आकर्षक सजावट के साथ तैयार किया गया था, जहां लोगों को सौर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
दुकान संचालक मोहम्मद साहिल खान ने बताया कि प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल उपलब्ध कराने की सुविधा रहेगी। साथ ही ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट और सरकारी सब्सिडी जैसी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों के साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना, सेराज खान, जिब्राइल खान, रवि गुप्ता, पत्रकार एवं संपादक वसीम खान, रामेश्वर सिंह भदौरिया, अब्दुल नासिर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
प्रतिष्ठान संचालक ने कहा कि सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोगों को बिजली के वैकल्पिक स्रोत से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। स्थानीय लोगों ने भी नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड