रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

Prem Kr. Mishra

11 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम रक्षादल ने तेजस्वी यादव को सौंपा ज्ञापन,गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों सदस्य टेकारी के महमना गांव पहुंचे
गुरुआ। गया जिले के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षादल के सदस्य टेकारी विधानसभा क्षेत्र के महमना गांव पहुंचे, जहां प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आगमन के दौरान ग्राम रक्षादल की ओर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक महामंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि ग्राम रक्षादल के सदस्य वर्ष 2012 से बिना मानदेय के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज एवं गांव की सुरक्षा में भागीदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि ग्राम रक्षादल के माध्यम से गांवों की सुरक्षा व्यवस्था में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन आज उचित व्यवस्था और सम्मान नहीं मिलने के कारण आज उनका सपना टूटता नजर आ रहा है।
ग्राम रक्षादल के पदाधिकारियों ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से उनकी 11 सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सरकार के समक्ष उनकी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिना मानदेय के सेवा दे रहे ग्राम रक्षादल के सदस्यों के भविष्य और सम्मान को लेकर ठोस पहल की आवश्यकता है।
इस मौके पर गुरुआ प्रखंड संगठन महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष योगेंद्र पासवान समेत गुरुआ प्रखंड के सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सदस्य मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी