शुरू न्यूज़
बस्ती जिले की ग्राम पंचायत मरहा का पंचायत सचिवालय अब “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के सुरक्षा कवच से आच्छादित हो गया है। सुशासन और सुरक्षा की दिशा में उठाए गए इस बड़े कदम के तहत पंचायत सचिवालय और प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त परिसर की निगरानी व्यवस्था को सीसीटीवी कैमरों के जरिए बेहद सुदृढ़ और प्रभावी बनाया गया है। इस तकनीक-आधारित पहल से न केवल सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि सरकारी अभिलेखों का बेहतर ढंग से संरक्षण भी हो सकेगा। इसके साथ ही परिसर के भीतर एक सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित माहौल तैयार होगा।
ग्राम पंचायत मरहा आधुनिक तकनीक और डिजिटल नवाचारों को अपनाकर ग्रामीण प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “सुरक्षित पंचायत, सशक्त पंचायत और डिजिटल मरहा” के ध्येय के साथ यह पहल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का मजबूत विश्वास जगा रही है। इस सतर्क दृष्टि और डिजिटल नवाचार के जरिए निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही को और सशक्त किया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र आधुनिक एवं सुरक्षित ग्रामीण प्रशासन की एक नई पहचान बन रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड