शुरू न्यूज़
गोरखपुर। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय वैभव वर्मा की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को दोपहर में वैभव के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन देर रात मामला अपहरण और हत्या में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी ज्वैलर्स के संचालक हनुमान वर्मा का पोता वैभव स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था। कुछ देर बाद उसकी साइकिल लावारिस हालत में मिली, जबकि पास में उसकी एक चप्पल भी बरामद हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पूरे इलाके में बच्चे की तलाश शुरू हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वैभव पड़ोस में रहने वाले एक कंप्यूटर शिक्षक के साथ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
आरोपी की निशानदेही पर पड़ोसी के घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। मासूम वैभव की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड