शुरू न्यूज़
बुधवार रात गोंडा थाना क्षेत्र के नगला बिरखू चौकी अंतर्गत किनमासा नहर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सामने से आ रहे एक ट्रक की तेज लाइट से अनियंत्रित होकर एक चार पहिया वाहन सीधे नहर में जा गिरा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह घटना रात करीब 1:20 बजे घटी, जब अरनिया गढ़ी (थाना गोरई, खैर) निवासी शैलेंद्र पुत्र सुग्रीव सिंह अपनी कार से मथुरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गोंडा थाना क्षेत्र की किनमासा नहर के पास पहुँचे, सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट से उनकी आँखें चकाचौंध हो गईं, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे नहर में जा गिरी। गाड़ी में फंसा चालक लगभग 1 किलोमीटर तक नहर में बहता रहा। शैलेंद्र ने बड़ी मुश्किल से शीशा तोड़कर पुलिस को सूचना दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही, 112 नंबर की टीम के साथ गोंडा थाने के एसआई शांति शरण यादव और एसआई बलराम सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पानी में डूबी गाड़ी का दरवाजा खोलकर चालक शैलेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर मिली मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद, क्षेत्रीय लोगों और चालकों ने किनमासा नहर पर बने पुल की जर्जर हालत को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पुल के दोनों ओर की साइडें लंबे समय से टूटी हुई हैं, जिससे रात के समय खतरा बढ़ जाता है और इस पुल पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पुल की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पुल की मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड