शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चांदखेड़ी रोड स्थित सफीपुर पट्टी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ससुर का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला घर से बाहर चली गई। इसके बाद जब पड़ोसियों ने बुजुर्ग को दर्द से तड़पता हुआ देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और वह उसके लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड