लखनऊ के थाना महानगर डंडाईया मार्केट में चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। रहीम नगर चौकी क्षेत्र में स्थित आशु जनरल स्टोर को देर रात करीब 3 बजे चोरों ने अपना निशाना बना लिया।
*ब्रेकिंग न्यूज / थाना महानगर लखनऊ
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान का शटर उठाकर ताला तोड़ा और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। वारदात में बैटरी रिक्शा इस्तेमाल की गई।
CCTV फुटेज में कथित तौर पर दो चोर दुकान के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बाहर उनके साथी और वाहन मौजूद दिखाई दे रहा हैं। दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये नकद और ड्राई फ्रूट्स लेकर फरार हो गए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि रहीम नगर चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया और पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया।
अब देखना होगा कि महानगर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करती है?
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड