सहारनपुर में 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, रिश्तेदारों पर फर्जी चेक से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप
सहारनपुर फीड
जोगेंद्र कल्याण
सहारनपुर में 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, रिश्तेदारों पर फर्जी चेक से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप
एंकर
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने बैंक खाते से 9.50 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित ने सायरा बानो उर्फ दिल्ली वाली, उसके दामाद मुसव्विर अली और अन्य संबंधित पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रकम बरामद कराने की मांग की है।
पीड़ित साजिद अली के मुताबिक उसका खाता एचडीएफसी बैंक अंसारी रोड, सहारनपुर में है और खाते में करीब 9.74 लाख रुपये जमा थे। आरोप है कि रिश्तेदारी के चलते सायरा बानो, उसके दामाद मुसव्विर अली और अर्शी का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपियों ने घर में रखी चेकबुक से कथित तौर पर चेक निकालकर फर्जी हस्ताक्षर किए और 9 जून 2026 को करीब 9.50 लाख रुपये अलग-अलग एचडीएफसी बैंक शाखाओं के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
पीड़ित का कहना है कि उसे घटना की जानकारी 15 सितंबर 2026 को खाते से रकम निकालने की जरूरत पड़ने पर हुई। खाते की जानकारी लेने पर 9.50 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में उसके एटीएम से 50 हजार रुपये भी धोखाधड़ी से निकाले गए थे। साजिद और उसकी पत्नी ने जब अपने दामाद और बेटी को कहा तो उन्होंने उनसे मारपीट साजिद की दूसरी पत्नी के बेटी है , साजिद की दूसरी पत्नी और दामाद ने साजिद पर बल्ड पर से हमला कर घायल किया साजिद पर जानलेवा हमला किया उन्होंने अपने पूरे प्रकरण की थाना को कुतुबशेर में पहुंचे थाना कुतुबशेर पुलिस ने ना तो उनका मेडिकल कराया और उन्हें उल्टा ही थाने में बैठा लिया यह साजिद का उसके परिवार का आरोप है साजिद द्वारा शिकायती पत्र देने के बाद भी थाना पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है
साजिद अली के अनुसार उसने 15 सितंबर को थाना कुतुबशेर में शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और रकम बरामद कराने की मांग की है
साजिद और शाइस्ता पति-पत्नी ने बताया कि वह बैंक भी गए थे और बैंक वालों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की उन्होंने कहा कि हमारे पैसे बिना हमारे और इतनी बड़ी रकम कैसे निकाल ली ना हमारे पास कोई सूचना लगी न कोई मैसेज क्योंकि साजिद का फोन खराब था इस कारण उन्हें नहीं पता चल पाया जो वह बैंक पहुंचे तो बैंक कर्मियों ने उनसे के साथ भी दूर व्यवहार किया और कहा कि तुम लोगों के चेक से ही पैसे निकाले गए हैं इसमें हम क्या कर सकते हैं
साजिद और पत्नी सजीस्ता ने बताया कि आरोप लगाया बैंक कर्मचारी भी उनसे मिले हुए हैं
मामले में पुलिस की जांच और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
बाइट। शाइस्ता पीड़ित
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड