सहारनपुर के PNB करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ की नकली करेंसी मिली, तीन बैंक अधिकारियों संस्पेंड, 4.36 लाख कैश कम मिलने पर हाउसकीपर फंसा
सहारनपुर पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर शाखा में ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने का मामला सामने आने से बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद बैंक अधिकारियों की शिकायत पर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।नकली नोटों से जुड़े मामले में तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, मुख्यालय भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपये कम मिलने के मामले में बैंक के हाउसकीपर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली करेंसी बैंक के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंची। इसके लिए बैंक के रिकॉर्ड, कैश लेनदेन, ऑडिट रिपोर्ट और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नकली नोटों के बैंक तक पहुंचने में किसी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड