उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) के आह्वान पर व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा। गुरुवार सुबह 10:30 बजे प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बिजली विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा दो किलोवाट तक के मीटर का शुल्क 750 रुपये से बढ़ाकर सीधे लगभग 5600 रुपये कर दिया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के लाखों उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ा दिया गया है, जिससे उनसे अधिक बिल और अधिभार वसूला जा रहा है। संगठन ने इस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही, भीषण गर्मी में घंटों हो रही बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे व्यापार, छात्रों की पढ़ाई और आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने खराब मीटर बदलने में हो रही देरी और अस्थायी कनेक्शन की लिखित सूचना न मिलने पर भी कड़ा आक्रोश जताया।
संगठन ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो पूरे प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड