स्मृति द्वार का फाउंडेशन उखाड़ा ठेकेदार ने दी तहरीर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम हो रहा था स्मृति द्वार का निर्माण
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज आजादी के इतिहास में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काजी जलील अब्बासी के नाम पर विधायक निधि से बन रहे स्मृति द्वार का फाउंडेशन अज्ञात लोगों ने जेसीबी लगाकर उखाड़ कर फेंक दिया। घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र की है।आपको बता दें कि काजी जलील अब्बासी एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ साथ स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य,मंत्री और डुमरियागंज लोकसभा के सांसद रहे थे।वह हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाते थे|सिद्धार्थनगर जिले के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्हीं की स्मृति में बेगम काजी जलील अब्बासी इंटर कॉलेज बयारा के सामने विधायक निधि योजना 2025-26 के अंतर्गत स्मृति द्वार का निर्माण कराया जा रहा है।निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार संजीव श्रीवास्तव (जय मां वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज) ने भवानीगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि स्मृति द्वार का फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका था।ठेकेदार का आरोप है कि चकमारूफ गांव निवासी एक व्यक्ति ने इस निर्माण को लेकर उप जिलाधिकारी डुमरियागंज से शिकायत की थी। इसके बाद 5 सितंबर की सुबह भोर में अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से फाउंडेशन को उखाड़ कर फेंक दिया।ऐसी महान विभूति के नाम पर बन रहे स्मृति द्वार के साथ इस तरह की घटना से इलाके में चर्चा तेज है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड