तिरकोलिया रपटा पुल पर चार-पांच फीट पानी, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
बाढ़ से परेशान ग्रामीणों ने पुल ऊंचा कराने की उठाई मांग
निघासन, खीरी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी के चलते तिरकोलिया गांव के रपटा पुल के ऊपर करीब चार से पांच फीट पानी बहने लगा है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी बढ़ने से पुल से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
एमएमके के डा. रिहान ने अपनी जुबानी समस्या बताते हुए कहा कि रपटा पुल काफी नीचे होने के कारण बाढ़ का पानी इसके ऊपर से बहने लगता है। यदि पुल को ऊंचा कर दिया जाए तो बाढ़ के दौरान राहगीरों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि रपटा पुल को ऊंचा कराने के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि हर वर्ष बाढ़ के दौरान पैदा होने वाली आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड