50 साल पुराना रास्ते का विवाद… कोर्ट का आदेश… और करनपुर गांव में चला बुलडोजर!
मितौली खीरी । नीमगांव थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में रामनरेश शुक्ला और भाग्य मिश्रा के बीच बाग के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और पक्के निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
ग्राइंडर मशीन से छत काटी गई और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान गांव में तनाव की स्थिति बनी रही, जिसके चलते पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
वहीं भाग्य मिश्रा का कहना है कि बाग तक पहुंचने के लिए दूसरी तरफ से भी रास्ता मौजूद है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए कार्रवाई का विरोध नहीं किया, लेकिन अपने अधिकार और जमीन के लिए आगे न्यायालय की शरण लेने की बात कही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड