लखीमपुर खीरी: ₹500 के कथित नकली नोट का मामला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
लखीमपुर खीरी: ₹500 के कथित नकली नोट का मामला, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
पढ़ुआ (लखीमपुर खीरी)। थाना पढ़ुआ क्षेत्र के ग्राम बैरिया से एक कथित नकली ₹500 के नोट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला रेशमा, जो गांव में परचून की दुकान चलाती हैं, ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उनकी दुकान से सामान खरीदकर ₹500 का नोट देकर चला गया।
महिला के अनुसार, उस समय वह नोट की जांच नहीं कर सकीं। कुछ देर बाद जब उन्होंने नोट देखा, तो उन्हें संदेह हुआ कि ₹500 का नोट नकली है। उनका आरोप है कि किसी ने जानबूझकर उनके सीधेपन का फायदा उठाते हुए कथित नकली नोट थमा दिया।
पीड़िता ने इस संबंध में थाना पढ़ुआ में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने और तथ्य सामने आने के बाद विस्तृत एवं प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया जाएगा।
— डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ: शाहिद मंसूरी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड