बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बड़ागांव में ₹2 लाख की उधारी का विवाद गहराने के बीच पीड़ित पक्ष ने सामने आकर अपना रुख स्पष्ट किया है। पीड़ित नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पूरे विवाद से ग्राम प्रधान राम सिंह चौहान का कोई लेना-देना नहीं है और केवल उनकी छवि धूमिल करने के लिए जानबूझकर उनका नाम घसीटा जा रहा है।
मामले के अनुसार, पीड़ित नरेंद्र कुमार सिंह ने 02 मई 2025 को गांव के ही निवासी रिजवान खान को आवश्यक कार्य के लिए ₹2 लाख नकद उधार दिए थे। इसके बाद हुई पंचायत में रिजवान ने ₹1 लाख वापस किए और शेष राशि तीन माह में लौटाने का आश्वासन दिया था। बाद में किस्तों में ऑनलाइन भुगतान किया गया, लेकिन लगभग ₹56 हजार बकाया रह गए। पीड़ित का आरोप है कि 23 जुलाई 2026 को जब वह बकाया रकम मांगने पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।
इस घटना के बाद पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर थाना हुजूरपुर में 24 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया, जिनमें ग्राम प्रधान को कोटे के नाम पर हर महीने ₹5000 दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड