तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता एवं उत्पाद विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
गोरखपुर,बजाज फिनसर्व एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित सक्षम परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता तथा प्रोडक्ट डेवलपमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ शिवपुर शाहबाजगंज ,गोरखपुर के मुख्य अतिथि सिद्धि विनायक वुमन स्ट्रेंथ सोसाइटी की निदेशक संगीता पाण्डेय द्वारा किया गया।अपने संबोधन में श्रीमती संगीता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से युवाओं एवं महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम परियोजना सूक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने ईडीआईआई एवं बजाज फिनसर्व को इस अभिनव प्रयास के लिए बधाई दी।बजाज फिनसर्व की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.)पहल के अंतर्गत ईडीआईआई द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,वाराणसी, मऊ, कुशीनगर एवं अयोध्या जिलों में सक्षम परियोजना का संचालन किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य सूक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता एवं व्यवसाय विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.ईडीआईआई के परियोजना प्रबंधक मुकुल वेदी ने बताया कि संस्थान के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला के नेतृत्व एवं परियोजना निदेशक डॉ. अमित कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में सक्षम परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण, शहरी एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।ईडीआईआई के परियोजना सहायक अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सेवाएं, बीमा, बजट प्रबंधन, नकदी प्रवाह प्रबंधन तथा व्यवसाय विस्तार जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत उद्यमियों को हैंडहोल्डिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है।कार्यक्रम में इ-कॉमर्स एक्सपर्ट गोरखपुर के परियोजना अधिकारी विनय यादव द्वारा लाभार्थी उद्यमियों को व्यवसाय विकास एवं उत्पाद संवर्धन विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सूक्ष्म उद्यमियों, महिलाओं ने सहभागिता की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड