*नरसिंहपुर: आमगांव में रिश्ता कराने को लेकर विवाद, दिलीप समेत 10–12 लोगों पर एक ही परिवार से मारपीट का आरोप; महिला-पुरुष भी घायल जिला अस्पताल में ईलाज जारी!*
नरसिंहपुर। 15 सितम्बर 2026 जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के आमगांव में रिश्ता कराने को लेकर विवाद के बाद एक ही परिवार के महिला और पुरुषों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 13 सितंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, रिश्ता कराने की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दिलीप और उसके बड़े भाई सहित करीब 10–12 लोगों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई।
आरोप है कि घटना के दौरान महिला और पुरुष दोनों के साथ मारपीट की गई।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पलोहा थाना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच और संबंधित पक्षों के बयान लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पोलखोल न्यूज़ की अपील है कि किसी भी पक्ष को दोषी ठहराने से पहले पुलिस की आधिकारिक जांच और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आना जरूरी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड