*ब्रेकिंग – पोलखोल कठौतिया में देर रात खेत की ओर ले जाए जा रहे थे पशु, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे; वीडियो आया सामने!*
ननरसिंहपुर। 12 सितम्बर 2026
11 – 12 सितम्बर आज देर रात करीब 1:30 बजे नरसिंहपुर के ग्राम कठौतिया के पास कुछ पशुओं को खेत की ओर ले जाए जाने का मामला सामने आया है।
घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पशु दिखाई दे रहे हैं और मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के अनुसार, बजरंग दल एवं हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है। युवा कार्यकर्ता अनिकेत बैरागी और गोलू खत्री द्वारा देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर घटनाक्रम की जानकारी दिए जाने की बात भी सामने आई है।
वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि पशुओं को खेत की ओर ले जाया जा रहा था। वहीं, घटनास्थल से जुड़े वीडियो में एक दोपहिया वाहन पर कुल्हाड़ी जैसी वस्तु दिखाई देने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, उक्त वस्तु क्या है और उसका घटनाक्रम से कोई संबंध है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
पशुओं को कहां से लाया गया था, उन्हें खेत की ओर ले जाने का उद्देश्य क्या था तथा पशुओं के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे या नहीं- इन सभी बिंदुओं की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला थाना कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों और संबंधित तथ्यों की जांच की जा रही है।
फिलहाल किसी व्यक्ति पर अपराध या अवैध गतिविधि का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों और लागू कानून के अनुसार की जाएगी।
सूत्र – करेली पुलिस कर रही मामले में जांच!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड