गोरखपुर के पिपरौली में साधन सहकारी समिति लिमिटेड के नव-निर्मित भवन से बुधवार को खाद वितरण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस नए भवन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव और पिपरौली मंडल अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस नए भवन के चालू होने से क्षेत्र के किसानों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ खाद उपलब्ध हो सकेगी, जिससे अब उन्हें खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं मंडल अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने इस भवन को किसानों के लिए एक बड़ी सौगात बताया और कहा कि समिति के माध्यम से हर किसान को उचित दाम पर समय से खाद दिलाना ही उनका मुख्य प्रयास है।
इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्ष अंशावती सिंह, सचिव सुनील गौड़, जनार्दन श्रीवास्तव, चंद्रकुमार सिंह ‘चंदन’, सुनील निगम, संजय सिंह, नन्हे सिंह, राणा विजेन सिंह और भाजपा एसटी मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपेन्द्र गौड़ उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान मोनू शर्मा, अब्दुल खालिक, इंद्रेश यादव, चंद्रभूषण पाण्डेय, उमेश पाण्डेय सहित सैकड़ों किसान और समिति के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड