रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

इलाज में देरी से महिला पुलिसकर्मी की मौत, पति ने लगाया आरोप

M news

इलाज की देरी से ग ई महिला पुलिस की जान सिपाही पति ने लगाया आरोप
अमेठी।
पुलिस विभाग में बस्ती में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी केसरी देवी की इलाज के दौरान मौत से उनके पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात करीब नौ बजे महिला पुलिसकर्मी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पूरे रामप्रसाद मजरे बनबीरपुर लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि केसरी देवी पुलिस विभाग बस्ती में कार्यरत थीं। उनके पति नागेंद्र कुमार भी पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार केसरी देवी का इलाज चल रहा था और वह उपचार के लिए छुट्टी मांग रही थीं। इसी दौरान विभाग की ओर से उन्हें तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बुलाया गया।
रोते हुए पति नागेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी का ड्यूटी पर जाने के दौरान रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उनका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन उन्हें बाहर जाकर दवा कराने के लिए अवकाश नहीं मिला बीती रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।वहीं, केसरी देवी के ससुर राजेंद्र बहादुर वर्मा ने बताया कि इलाज के लिए छुट्टी मांगी जा रही थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिल सकी। विभाग से बुलाए जाने के बाद केसरी देवी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक दुर्घटना हो गई।उन्होंने कहा कि यदि समय पर छुट्टी मिल गई होती तो शायद यह हादसा टल सकता था और उनकी जान बच सकती थी।परिवार में केसरी देवी की सास जानकी देवी और देवर धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला पुलिसकर्मी की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि आज केसरी देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी