आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड