शुरू न्यूज़
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र स्थित ओई गांव में तेज बारिश के चलते एक उपजाऊ खेत की जमीन अचानक धंस गई, जिससे एक प्राचीन टीले के नीचे सदियों पुरानी रहस्यमयी गुफा का पता चला है। ऊपर से महज 1 मीटर दिखने वाला यह गड्ढा अंदर से 10 मीटर चौड़ी गहरी सुरंग में तब्दील है। धंसी हुई जमीन के अंदर झांकने पर प्राचीन ईंटों से बनी विशालकाय दीवारें दिखाई दे रही हैं, जिससे पुरातत्व से जुड़े बड़े राज बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही महराजगंज के उप-जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि इस टीले के नीचे कोई प्राचीन महल, किला या गुप्त रास्ता छिपा हो सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड