Dilari:डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला,महिला और मासूम बच्चे की कुचलाने मौत, पति और बेटा गंभीर घायल
हापुड़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पलभर में उजड़ गया परिवार
डंपर ने महिला और मासूम बच्चे की कुचला दोनों की मौत, दो गंभीर
मुरादाबाद। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के थाना क्षेत्र डिलारी के
तुमङिया कला निवासी अकरम पुत्र खुर्शीद अहमद अपने बच्चों और
पत्नी को लेकर बाइक से काम करने दिल्ली जा रहा था तभी हापुड़
हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।
हापुड़ हाईवे पर एक डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में
जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह
क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में एक महिला और उसके मासूम बच्चे की
मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार
मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के
लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज
जारी है।हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और रिश्तेदारों में
कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पूरे गाँव में मातम
छाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड