उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को सांप से कटवाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी दामिनी का अपने ही स्कूल के कार ड्राइवर तुषार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ रहना चाहते थे और इसी चाहत में उन्होंने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।
साजिश के तहत, दामिनी ने पहले रात के समय अपने पति अतुल को नींद की गोलियां दीं। इसके बाद उसने अपने प्रेमी तुषार से जहरीला सांप मंगवाया और उसे पति के बिस्तर पर रख दिया। सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारी पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक अतुल ने सात साल पहले दामिनी से प्रेम विवाह किया था। वह हस्तिनापुर में एक किड्स स्कूल चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दोनों का एक छह वर्ष का बेटा भी है, जिसके सिर से अब पिता का साया उठ चुका है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड