उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जहां आठवीं कक्षा के एक छात्र अमिताभ गुप्ता ने जिलाधिकारी के समक्ष बेझिझक अपनी बात रखकर न सिर्फ उनका दिल जीत लिया, बल्कि ऑनस्पॉट अपना काम भी करवा लिया। तहसील दिवस के आयोजन के दौरान यह बालक अपनी अर्जी लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचा था। छात्र ने बेबाकी से अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि उसके घर पर उसकी चाची ने जबरन ताला डाला हुआ है और उसकी मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजती है।
बच्चे की इस पीड़ा को सुनकर जिलाधिकारी ने समकक्ष अधिकारियों से ताला खुलवाने के लिए कहा और निर्देश दिया कि मामला ‘दिखवाएं’। इस पर बालक ने तुरंत और बेहद निडरता से जवाब दिया, ‘दिखवाएं नहीं, कहिए ताला खुलवा दें।’ बच्चे का यह बेबाक जवाब सुनकर जिलाधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर ही उसका काम करवा दिया। इस पूरी घटना ने यह साबित कर दिया कि हक मांगा नहीं, बल्कि छीना जाता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड